यहाँ जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
Nag Panchami 2024 Date – सावन के महीने की शुरुआत होते ही हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का भी सिलसिला शुरू हो जाता है। इस माह भगवान शिव की पूजा और अराधना से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। सावन के महीने में नाग पंचमी का पर्व भी आता है, जब नाग देवता की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष और नाग दोष से मुक्ति मिलती है, और सांप के काटने से मृत्यु का खतरा भी टल जाता है। चलिए जानते हैं इस साल नाग पंचमी कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। Also Read – Saanp Ka Video : खतरानक रसेल वाइपर को पकड़ना शख्स को पड़ गया भारी, सांप ने काटा
किस दिन है नाग पंचमी | Nag Panchami 2024 Date
हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी 9 अगस्त 2024 को है। इसलिए, नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक रहेगा, यानी नाग देवता की पूजा के लिए इस दिन केवल 3 घंटे का समय मिलेगा।
भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा | भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक नाग देवता की पूजा करने से सांप के काटने का डर समाप्त हो जाता है। इसके अलावा, यदि किसी की कुंडली में काल सर्प दोष है, तो इस पूजा से दोष का प्रभाव कम होता है और नाग दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराना और दूध पिलाना पारंपरिक माना जाता है। इसके अलावा, नाग पंचमी पर घर के मुख्य द्वार पर सांप की प्रतिमा बनाने की परंपरा भी है, जिससे घर में सांप का प्रवेश नहीं होता और भय दूर रहता है।
यहां प्रस्तुत की गई सभी जानकारी सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। हम इसका सत्यापन नहीं करते है। कृपया किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। Also Read – Interesting gk Question : किस मिठाई में नहीं की जा सकती है कभी मिलावट