एक छुट्टी पर मिलेगा 4 दिन का ब्रेक
Sarkari Karmchari – मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। भोपाल समेत कई शहरों में, स्थानीय अवकाश को भी जोड़ लें तो कर्मचारियों को इस महीने कुल 12 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं, महीने के 3 हफ्तों में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर कर्मचारी लंबा वीकेंड मना सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कर्मचारियों की इस महीने में बल्ले-बल्ले हो रही है। Also Read – MP News : मेधावी छात्रों के लिए MP सरकार की बड़ी योजना
1 दिन की छुट्टी से मिलेंगे पूरे 4 दिन की छुट्टी के मजे | Sarkari Karmchari
अक्टूबर के पांच हफ्तों में से तीन हफ्ते ऐसे हैं, जिनमें कर्मचारियों का वीकेंड लंबा हो सकता है। उदाहरण के लिए, इस हफ्ते की बात करें तो 11 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के मौके पर मोहन सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा (शनिवार) की छुट्टी है और 13 अक्टूबर को रविवार है। यानी कर्मचारियों को सीधे तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। अगर कोई कर्मचारी 14 अक्टूबर को भी छुट्टी ले लेता है, तो यह छुट्टी 4 दिन की बन जाएगी।
18 अक्टूबर को छुट्टी लेकर फिर से 4 दिन का वीकेंड
इसके बाद, 17 अक्टूबर गुरुवार को वाल्मीकि जयंती का अवकाश रहेगा। अगर कोई कर्मचारी 18 अक्टूबर शुक्रवार को छुट्टी लेता है, तो उसे फिर से शनिवार और रविवार मिलाकर पूरे 4 दिन का लंबा ब्रेक मिल सकता है। इस तरह अक्टूबर के महीने में कर्मचारियों को केवल 12 दिन काम पर जाना होगा और बाकी 12 दिन छुट्टी का आनंद मिलेगा।
त्योहारी सीजन में बोनस की तरह छुट्टियां | Sarkari Karmchari
इस बार का अक्टूबर कर्मचारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। त्योहारी सीजन के बीच इतनी छुट्टियां मिलना किसी भी कर्मचारी के लिए बहुत बड़ी सौगात है। Also Read – MP News : मध्य प्रदेश सरकार का कामकाजी महिलाओं के लिए खास तोहफा