Good News MP : कर्मचारियों को मिल सकती है एडवांस सैलरी

Good News MP: Employees can get advance salary
Spread the love

दीपावली का जश्न होगा खास

Good News MP – मध्यप्रदेश के 11 लाख अधिकारी और कर्मचारियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। राज्य सरकार दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी एडवांस में देने पर विचार कर रही है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के पास भेजा गया है और उनके अंतिम निर्णय का इंतजार है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए यह एक शानदार सौगात होगी, जिससे वे दीपावली का त्यौहार और भी हर्षोल्लास से मना सकेंगे।

एडवांस सैलरी पर सरकार कर रही है विचार | Good News MP

वित्त विभाग ने अक्टूबर की सैलरी एडवांस में देने पर गहन विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार से अनुरोध किया है कि अक्टूबर का वेतन अग्रिम रूप से जारी किया जाए, ताकि कर्मचारी त्योहार की तैयारियों को समय पर पूरा कर सकें। वित्त विभाग ने इस मांग पर विचार करते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। Also Read – MP News : मध्य प्रदेश सरकार का कामकाजी महिलाओं के लिए खास तोहफा

लाखों कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ | Good News MP

अगर मुख्यमंत्री द्वारा यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो अनुमान है कि 28-29 अक्टूबर को ही कर्मचारियों को उनका वेतन मिल जाएगा। मध्यप्रदेश में नियमित अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या लगभग 7 लाख है, और पेंशनरों की संख्या लगभग 4 लाख है। इन सभी को वेतन, पेंशन और भत्तों के लिए लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का व्यय होता है। सामान्यत: एक या दो तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है, जिसके लिए कोषालय में बिल 28-29 तारीख को लगाए जाते हैं।

इस फैसले से कर्मचारियों को त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाएंगी, और वे अपने परिवार के साथ बिना किसी आर्थिक चिंता के दीपावली का जश्न मना सकेंगे। Also Read – MP News : मेधावी छात्रों के लिए MP सरकार की बड़ी योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *