President Droupadi Murmu Betul Visit | जनजातीय समाज सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची बैतूल

President Droupadi Murmu Betul Visit | जनजातीय समाज सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची बैतूल
Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य आयोजन, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

President Droupadi Murmu Betul Visit | बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” महासम्मेलन में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आज मिलानपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंची, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुईं। स्टेडियम पहुंचने पर राष्ट्रपति ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया तथा आयोजन से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ संवाद और फोटो सेशन में शामिल हुईं। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया । President Droupadi Murmu Betul Visit

मुख्य समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रपति का शॉल, स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महासम्मेलन के दौरान आध्यात्मिक और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।President Droupadi Murmu Betul Visit

आयोजन के समापन के बाद राष्ट्रपति पुनः हेलीपैड पहुंचेंगी और वहां से अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *