सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
MPPSC Bharti – मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी की बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपने कैलेंडर में कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन के विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह पहली बार है जब इन विषयों में सरकारी कॉलेजों में स्थायी पदों पर नियुक्ति होगी। अब तक इन पदों पर केवल संविदा कर्मियों की नियुक्ति होती थी।

भर्ती परीक्षा की प्रमुख जानकारी | MPPSC Bharti
परीक्षा तिथि: मई 2025 (प्रस्तावित)।कुल विषय: 15 (जूलॉजी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, गणित, हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, रसायन विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस आदि)।अक्टूबर 2025: 12 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की अलग परीक्षा। Also Read – MP Kisan : किसानों के लिए खुशखबरी
कंप्यूटर एप्लीकेशन और साइंस में नए अवसर
इस भर्ती में कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे तकनीकी विषयों को शामिल किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे सैकड़ों छात्रों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
अन्य विषयों में भी खुलेंगे अवसर | MPPSC Bharti
सरकारी कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, हार्टिकल्चर जैसे विषयों में भी नियुक्ति की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इन विषयों में कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए भी यह एक नई उम्मीद की किरण है।
भर्ती के लाभ
सरकारी नौकरी का मौका: पहली बार कंप्यूटर विषयों में सरकारी कॉलेजों में स्थायी पद।तकनीकी विषयों को बढ़ावा: कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन के छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर।संविदा कर्मियों को राहत: कई विषयों में स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया। Also Read – MP News : इंदौर में भीख देने पर होगी FIR