MP Viral Video : महिला ने सर्फ डाल कर ब्रश से रगड़ रगड़ कर साफ किए कट्टे 

MP Viral Video: Woman cleans her hair by applying surf and rubbing it with a brush
Spread the love

अवैध हथियार की फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश 

MP Viral Video – चंबल के मुरैना में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस फैक्ट्री का खुलासा तब हुआ जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक महिला बल्क में ब्रश से कट्टे साफ करती नजर आई। वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। Also Read – MP Transfer : प्रदेश में कई जनपद सीईओ के हुए ट्रांसफर, विभाग ने जारी किया आदेश

ब्रश से कट्टों को चमकाते हुए दिखी महिला | MP Viral Video 

वीडियो में एक महिला को ब्रश से कट्टों को चमकाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने और पुष्टि होने के बाद, शुक्रवार रात 8 बजे पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान, हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे महिला के पति शक्ति कपूर सखवार और उसके ससुर बिहारीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को शक्ति कपूर के पास से 315 बोर की अधिया, 315 बोर और 32 बोर के कट्टे सहित कई अधूरे हथियार मिले।

घर में मिले हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण | MP Viral Video

पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामग्री बरामद की। इसके बाद महुआ पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और रात करीब 1 बजे उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। Also Read – Bike rider falls from bridge : नाले के पुल से नीचे गिरा बाइक सवार, लोगों ने रस्सी डाल कर किया रेस्क्यू 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *