नए साल में मिल सकता है बड़ा तोहफा
Ladli Behna Yojana – मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने लाड़ली बहनों के लिए नई सौगात का ऐलान किया है। हाल ही में 22,460 करोड़ रुपए के सप्लीमेंट्री बजट को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इस बजट में महिलाओं, किसानों, उद्योगों, और बुनियादी ढांचे के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। लाड़ली बहना योजना को इस बजट में अतिरिक्त राशि मिली है, जिससे महिलाओं को नए साल में बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है।

बजट की प्रमुख बातें | Ladli Behna Yojana
1. लाड़ली बहनों के लिए अतिरिक्त बजट
- लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 85 करोड़ रुपए अतिरिक्त आवंटित किए गए हैं।
- नए साल में लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए होने की संभावना है। Also Read – MP IFS Transfer : मध्यप्रदेश में वन विभाग के 29 अधिकारियों का तबादला
2. किसानों और सिंचाई परियोजनाओं के लिए विशेष ध्यान
- अटल कृषि योजना के लिए 8,483 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,125 करोड़ रुपए और नर्मदा घाटी विकास के तहत 1,593 करोड़ रुपए।
3. जल जीवन मिशन और नल-जल योजनाएं
- जल जीवन मिशन के तहत 3,420 करोड़ रुपए का प्रावधान।
- ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजना के लिए 54 करोड़ और ग्रामीण समूह जल योजना के लिए 50 करोड़।
4. उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन
- एमएसएमई प्रोत्साहन व्यवसाय निवेश योजना के लिए 40 करोड़।
- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए 50 करोड़।
- औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन योजना के लिए 250 करोड़।
महिलाओं और किसानों को उम्मीदें | Ladli Behna Yojana
- लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार ने यह साफ कर दिया है कि इसे बंद नहीं किया जाएगा।
- नए साल में महिलाओं को मिलने वाली राशि में वृद्धि की घोषणा का इंतजार है।
- किसानों के लिए टैरिफ अनुदान और कृषि योजनाओं में भारी निवेश किया गया है।
क्या लाड़ली बहनों को नए साल में मिलेगा बड़ा तोहफा?
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई बार लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की बात कही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। Also Read – Betul News : गंज पुलिस ने 7 महीने से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया