राजस्व विभाग ने किया कठिन क्षेत्रों में ई-केवाईसी का आयोजन, महिला पटवारी भी जुटी
E KYC Campaign – बैतूल – मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित राजस्व महा अभियान 2.0 के अंतर्गत चिचोली ब्लॉक के दूरदराज और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ई-केवाईसी का कार्य तेजी से हो रहा है। पंछी, टोकरा, डढारीमाल, बोड़, रैय्यत, गवाझड़प, भुरभुर, पिपलबर्रा सहित कई ग्राम पंचायत क्षेत्रों में तहसीलदार महोदय के नेतृत्व में ई-केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इन क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी और दुर्गम रास्तों के बावजूद, राजस्व विभाग ने किसानों की भूमि को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए निजी वाहनों, ट्रैक्टरों और जीपों का उपयोग कर शिविरों का आयोजन किया है। पटवारियों द्वारा कठिन रास्तों पर जाकर किसानों को नेटवर्क स्थलों तक लाकर ई-केवाईसी करवाई जा रही है, जो विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है।Also Read – Brilliant Students : नवदुनिया का सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी विद्यार्थी
महिला पटवारीयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका | E KYC Campaign
इस चुनौतीपूर्ण कार्य में महिला पटवारी भी पीछे नहीं हैं। वे किसानों के घर-घर जाकर ई-केवाईसी कर रही हैं, जिससे हर किसान तक यह सुविधा पहुंचे और उनकी भूमि की जानकारी अपडेट हो सके। नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ई-केवाईसी को सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग का यह प्रयास महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यह दूरदराज के इलाकों में प्रशासन की पहुंच को भी बढ़ा रहा है। इस अभियान के सफल समापन से क्षेत्रीय किसानों को आधार कार्ड से जोड़कर उनकी भूमि संबंधी जानकारी को अद्यतित किया जाएगा। Also Read – Betul Local News : उपाध्यक्ष के इस्तीफे से भारतीय जनता पार्टी में उठा घमासान