किसानों और विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता
Big Budget for MP – मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹22,460 करोड़ से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। इस बजट में महिलाओं, किसानों और विकास परियोजनाओं के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं।

मुख्य प्रावधान | Big Budget for MP
1. महिला और बाल विकास:
लाड़ली बहना योजना: ₹456 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन।
लाड़ली लक्ष्मी योजना: छात्रवृत्ति और आर्थिक सहयोग के लिए ₹85 करोड़।
दीनदयाल रसोई योजना: ₹10 करोड़। Also Read – MPESB Bharti : मंडल ने निकाली बंपर वेकेंसी : जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
2. किसानों और ग्रामीण विकास:
ब्याजमुक्त ऋण: सहकारी बैंकों को ₹50 करोड़।
सिंचाई परियोजनाएं: ₹1,515 करोड़।
ग्रामीण सड़क और जिला मार्ग: ₹400 करोड़।
जल जीवन मिशन: ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल पहुंचाने के लिए ₹3,515 करोड़।
3. ऊर्जा और आधारभूत संरचना:
ऊर्जा विभाग: ₹8,763 करोड़, जिसमें अटल कृषि ज्योति योजना और टैरिफ अनुदान शामिल।बड़े पुलों के निर्माण: ₹400 करोड़।सड़क और अन्य निर्माण कार्य: ₹1,050 करोड़।पर्यटन अधोसंरचना विकास: ₹131 करोड़।
4. शिक्षा और छात्रवृत्ति:
अनुसूचित जाति, जनजाति, और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति में ₹360 करोड़।आवास सहायता के लिए ₹130 करोड़।उच्च शिक्षा विभाग को ₹144 करोड़।
महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं | Big Budget for MP
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना: ₹900 करोड़।
पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना: ₹600 करोड़।
नर्मदा घाटी विकास: ₹2,090 करोड़।
नवीन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): ₹1,600 करोड़।
विशेष प्रावधान
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना: ₹50 करोड़।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग: निवेश प्रोत्साहन के लिए ₹400 करोड़।
सरकारी भवनों का रखरखाव: भोपाल में सरकारी भवनों के लिए ₹55 करोड़।
विशिष्ट आगमन निर्माण कार्य: ₹50 करोड़।
प्रधानमंत्री का भूमिपूजन | Big Budget for MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। Also Read – MPPSC Bharti : उम्मीदवार ध्यान दें: इंटरव्यू की तारीखें और डॉक्यूमेंट अपडेट का महत्व