Betul Accident News | बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा, इंदौर से लौट रही युवती समेत तीन युवाओं की मौत, परिवारों में पसरा मातम

बैतूल के दनोरा-कुमली जोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में इंदौर से लौट रही युवती समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Spread the love

फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

Betul Accident News | बैतूल। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की जान चली गई। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दनोरा-कुमली जोड़ के पास हुए इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। दुर्घटना में एक युवती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

युवती को लेने पहुंचे थे दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय खुशी पंडाग्रे निवासी महदगांव, 25 वर्षीय आंचल सेन निवासी खारीढाना (भीमपुर) और कपिल बारस्कर निवासी जीन इस हादसे का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि आंचल सेन इंदौर से अपने गृह क्षेत्र लौट रही थीं। उन्हें लेने के लिए उनके परिचित बाइक से पहुंचे थे। इसके बाद तीनों एक साथ वापस लौट रहे थे। Also Read : – 100% Ethanol Fuel : देश में 100% इथेनॉल ईंधन को मंजूरी, जल्द लॉन्च हो सकते हैं नए फ्लेक्स-फ्यूल वाहन

जीप और बाइक की टक्कर बनी हादसे की वजह | Betul Accident News

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे दनोरा-कुमली जोड़ के पास उनकी बाइक की एक जीप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। Also Read : – Betul Traffic Advisory | राष्ट्रपति के बैतूल दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू

गांवों में शोक की लहर | Betul Accident News

इस दुखद घटना के बाद महदगांव, खारीढाना और जीन गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों युवा मिलनसार और अपने परिवारों के बेहद करीब थे। एक साथ तीन युवाओं की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *