Betul News : वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई, डायल-112 टीम से विवाद करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज

Betul News : वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई, डायल-112 टीम से विवाद करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज
Spread the love

Betul News | बैतूल। जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए पुलिस और कुछ युवकों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि डायल-112 टीम घरेलू विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी, जहां समझाइश के दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिसकर्मियों से बहस एवं विवाद किया।

घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची थी डायल-112 टीम

जानकारी के अनुसार घटना मुलताई क्षेत्र की है। दो दिन पहले एक परिवार में हुए विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों और पुलिस दल के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद का रूप ले बैठी। Also Read :- Betul Patwari Transfer | बैतूल जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 85 पटवारियों के तबादले, जारी हुए आदेश

समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद, वीडियो हुआ वायरल | Betul News

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच के बाद चार लोगों पर दर्ज हुआ मामला

मुलताई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस के कार्य में बाधा डालने और शासकीय कार्य प्रभावित करने के तथ्य सामने आए हैं। इसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप | Betul News

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और विवाद की स्थिति में शांति स्थापित करना पुलिस की जिम्मेदारी है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाना या शासकीय कार्य में हस्तक्षेप करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। Also Read :- Betul Traffic Advisory | राष्ट्रपति के बैतूल दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था लागू

पुलिस ने शुरू की तकनीकी और कानूनी जांच

फिलहाल वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *