जल्द से जल्द करें अप्लाई
RRB NTPC Bharti – रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन लिंक 14 सितंबर से सक्रिय हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता | RRB NTPC Bharti
8,113 पद ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए हैं, किसी भी विषय से स्नातक होने वाले आवेदन कर सकते हैं।
3,445 पद 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं। Also Read – Bike Aur Train Ka Video : साहस या बेवकूफी बाइक से ट्रेन खींचने की कोशिश करने लगा शख्स
आयु सीमा
ग्रेजुएट पदों के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है। कोविड-19 के कारण ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जा रही है।
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें भी 3 साल की छूट उपलब्ध है।
फीस:
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें से ₹400 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर वापस कर दिए जाएंगे।
SC, ST, EBC, PwBD, एक्स-सर्विसमैन, महिला, और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है, जिसे CBT में शामिल होने पर पूरी तरह रिफंड किया जाएगा।
वेतन:
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹19,900 से लेकर ₹35,400 तक वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया:
ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2024 से 20 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।
उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। Also Read – Magarmach Aur Murge Ka Video : अकेले मुर्गे की जान का दुश्मन बन गया खूंखार मगरमच्छों का झुंड