MP News : जाको राखे साइयाँ मार सके न कोई, रेलवे ट्रैक पर मरने गई महिला के ऊपर से निकली मालगाड़ी 

MP News: No one can kill Jako Rakhe Saiyan, a goods train runs over a woman who was about to die on the railway track.
Spread the love

आधी ट्रैन गुजरने के बाद भी नहीं आई एक खरोंच  

MP News – एक हैरान कर देने वाली घटना में, शाजापुर जिले के किशोनी रेलवे स्टेशन के पास एक बुजर्ग महिला मालगाड़ी के नीचे दबने के बाद भी जिंदा बच गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने के लिए रेल पटरी पर लेट गई थी, लेकिन चमत्कार से वह सुरक्षित बच गई।

सूत्रों के अनुसार, शांति बाई नामक महिला घर में चल रहे विवाद से काफी परेशान थीं। इसी परेशानी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया और रेलवे ट्रैक पर लेट गईं। इसी दौरान एक मालगाड़ी आ गई और महिला के ऊपर से निकल गई। Also Read – Temptation to make MLA a minister : विधायक को मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर की सवा लाख रूपये की मांग, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस पहुंची थी, तब तक मालगाड़ी के आधे से अधिक डिब्बे महिला के ऊपर से निकल चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचित किया और मालगाड़ी को रोका गया। इसके बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जांच में सामने आया है कि महिला को इस घटना में कोई खरोच तक नहीं आई है। इस चमत्कारी घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। लोग इसे ईश्वर की कृपा मान रहे हैं।

पुलिस ने महिला को समझाया | MP News

पुलिस ने महिला को समझाया कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। पुलिस ने महिला को काउंसलिंग के लिए भी भेजा है।

आप क्या सोचते हैं? | MP News

यह घटना एक बार फिर हमें याद दिलाती है कि जीवन कितना अनमोल है। किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है। अगर आप किसी तरह की परेशानी में हैं तो किसी से बात करें, मदद लें। Also Read – MP Transfer 2024 : प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *