MP Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना में इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

MP Ladli Behna Yojana: These women will not get benefits in Ladli Behna Yojana
Spread the love

जानें पात्रता शर्तें

MP Ladli Behna Yojana – मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में आने वाले दिनों में महिलाओं को 18वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये मिलने की खुशखबरी है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। हालांकि, सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ विशेष पात्रता मानदंड तय किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना आवश्यक है। आइए जानते हैं किसे लाभ मिलेगा और कौन होगा इससे वंचित। Also Read – MP Cabinet Baithak : मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले

योजना की पात्रता और शर्तें | MP Ladli Behna Yojana

स्थानीय निवासी होना जरूरी है। यह योजना सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए है।
महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यदि महिला की या उसके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, तो वह योजना के लिए अयोग्य मानी जाएगी।
अगर महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
महिला को किसी अन्य सरकारी योजना के तहत 1250 रुपये या उससे अधिक की मासिक राशि मिल रही हो तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
यदि परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच और उपसरपंच को छोड़कर) हो, तो भी वह परिवार इस योजना से वंचित रहेगा।
महिला या उसके परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है तो भी वह पात्र नहीं होगी।
यदि महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत है, तो भी वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।

योजना की शुरुआत और बढ़ोतरी का वादा | MP Ladli Behna Yojana

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में विधानसभा चुनावों से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। प्रारंभ में इस योजना के तहत 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। सरकार ने वादा किया है कि भविष्य में इस राशि को धीरे-धीरे 3000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ मानदंड रखे गए हैं, ताकि इसका लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिले जो वास्तव में आर्थिक सहायता की जरूरतमंद हैं। Also Read – MP Sarkari Karmchari : एमपी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: 4% डीए बढ़ा, लेकिन….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *