पेंशनर्स को भी फायदा
MP Karmchari – मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग ने यह फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद लिया है, जिसे हाल ही में कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई थी।

अब कर्मचारियों को 1 मई 2025 से 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जिसका भुगतान जून 2025 से प्रारंभ होगा। साथ ही, जुलाई 2024 से अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि पाँच समान किस्तों में दी जाएगी—जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 में। Also Read – Lock Aadhar Card in minutes : खोया हुआ आधार कार्ड, मिनटों में करें लॉक
7वें वेतनमान वाले कर्मचारियों को मिलेगा क्रमिक लाभ | MP Karmchari
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, फरवरी 2024 से कर्मचारियों को 50% DA मिल रहा है। इसे अब क्रमशः बढ़ाया जाएगा:
- 1 जुलाई 2024 से – 53%
- 1 जनवरी 2025 से – 55%
यह संशोधित दरें सातवें वेतनमान वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर लागू होंगी।
पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी मिलेगा महंगाई राहत का लाभ
प्रदेश के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी राहत दी गई है। 30 अक्टूबर 2024 से प्रभावी आदेश के अनुसार:
- 1 अक्टूबर 2024 से सातवें वेतनमान पर 50% और छठे वेतनमान पर 239% DA मिलेगा।
- 1 मार्च 2025 से यह दरें क्रमशः 53% (7वां वेतनमान) और 246% (6वां वेतनमान) हो जाएंगी।
हालांकि, यदि कोई व्यक्ति अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर नौकरी में है (पति/पत्नी की मृत्यु के कारण), तो उसे परिवार पेंशन पर DA का लाभ नहीं मिलेगा। Also Read – optical illusion : फ्लेमिंगो के बीच छिपी लड़की को 6 सेकंड में ढूंढ सकते हैं ?
छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को कितना मिलेगा DA? | MP Karmchari
छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है:
- 1 जनवरी 2024 से – 239%
- 1 जुलाई 2024 से – 246%
- 1 जनवरी 2025 से – 252%
इनके एरियर का भुगतान भी उन्हीं पाँच समान किस्तों में किया जाएगा जैसा कि सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को मिलेगा।
रिटायर और मृत कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
जो कर्मचारी 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके या उनके नॉमिनी को भी एरियर की राशि दी जाएगी।
यह फैसला न सिर्फ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करेगा, बल्कि प्रदेश में शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही को भी दर्शाता है। DA में यह बढ़ोतरी मंहगाई से राहत देने के साथ-साथ पेंशनर्स के जीवनस्तर को भी बेहतर बनाएगी।