Gandhi ward by-election : गांधी वार्ड उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व पार्षद प्रत्याशी वरूण धोटे को बनाया उम्मीदवार

Gandhi ward by-election: BJP made former councilor candidate Varun Dhote its candidate in Gandhi ward by-election.
Spread the love

दाखिल किया नामांकन  

Gandhi ward by-election : बैतूल: गांधी वार्ड के कांग्रेस पार्षद राजकुमार यादव के अचानक निधन के बाद खाली हुए पार्षद पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 अगस्त को भाजपा ने अपने पूर्व उम्मीदवार वरुण धोटे का नामांकन दाखिल किया। 2022 के नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने गांधी वार्ड से वरुण धोटे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे कांग्रेस के उम्मीदवार से 22 मतों से हार गए थे। कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद इस वार्ड में उपचुनाव आवश्यक हो गया था, और भाजपा ने फिर से वरुण धोटे को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया। Also Read – MP IPS Transfer : प्रदेश में अब 7 आईपीएस अधिकारीयों के हुए ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारी

वरुण धोटे ने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरा, जिसमें भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इनमें जिला भाजपा अध्यक्ष बबला शुक्ला, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पार्षद रघुनाथ लोखंडे, पार्षद आनंद प्रजापति, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, पूर्व पार्षद कैलाश बंडू धोटे, भाजपा नेता सुनील शर्मा, रक्कू शर्मा, राजा सूर्यवंशी, ममता भट्ट, कुणाल शर्मा और राहुल लोहाड़िया सहित अन्य नेता शामिल थे। भाजपा के नेताओं में वरुण धोटे के नामांकन को लेकर उत्साह है, और पार्टी पूरी ताकत से इस उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगी। Also Read – Saanp Ka Video : उबासी लेते हुए विशालकाय सांप का वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *