Ujjain BGMI Champion News : BGMI से बदली किस्मत, उज्जैन के 20 साल के युवक ने जीते ₹1.25 करोड़

Ujjain BGMI Champion News: Luck changed from BGMI, 20 year old youth from Ujjain won ₹ 1.25 crore
Spread the love

अब सऊदी अरब में लगाएंगे 605 करोड़ के जैकपॉट पर निशाना  

Ujjain BGMI Champion News : मोबाइल गेमिंग अब सिर्फ शौक नहीं, करियर भी बन चुका है — इसका बेहतरीन उदाहरण हैं उज्जैन के 20 वर्षीय आर्यन चौहान, जिन्होंने BGMI Pro Series 2025 (BMPS) फाइनल जीतकर अपनी टीम के साथ मिलकर ₹1.25 करोड़ की इनामी राशि अपने नाम की है।

Ujjain BGMI Champion News: Luck changed from BGMI, 20 year old youth from Ujjain won ₹ 1.25 crore
Ujjain BGMI Champion News: Luck changed from BGMI, 20 year old youth from Ujjain won ₹ 1.25 crore

BGMI में भारत का जलवा, दिल्ली से सऊदी अरब तक | Ujjain BGMI Champion News

यह ग्रैंड फिनाले दिल्ली के यशोभूमि सेंटर में 4 से 6 जुलाई 2025 के बीच आयोजित किया गया था, जिसमें देश की टॉप 16 ई-स्पोर्ट्स टीमें शामिल हुईं। आर्यन की टीम ‘TMG Gaming’ ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। टीम के अन्य सदस्य देवास, सूरत और रांची से हैं। Also Read – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन NHM के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर

अब होगा मुकाबला 605 करोड़ की इनामी राशि वाले ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में

आर्यन और उनकी टीम अब 8 जुलाई से 24 अगस्त 2025 तक रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित होने वाले Esports World Cup (EWC) 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस ग्लोबल टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि लगभग ₹605 करोड़ (70.45 मिलियन डॉलर) है।

“बचपन से गेमिंग का शौक था, आज बन गया पेशा”

मीडिया से चर्चा के दौरान आर्यन ने कहा,“बचपन से मोबाइल गेमिंग पसंद था। शुरू में घरवालों की नाराजगी थी, लेकिन मां ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। अब हमारा लक्ष्य सऊदी में इंटरनेशनल मुकाबला जीतना है।”

टीम को इतने मिले इनाम | Ujjain BGMI Champion News

पहला स्थान (TMG Gaming) – ₹1.25 करोड़ दूसरा स्थान (NONX) – ₹55 लाख तीसरा स्थान (Los Hermanos) – ₹35 लाख

प्राइज मनी का ट्रांसफर कब?

आर्यन के अनुसार, इनामी राशि 90 दिनों के भीतर बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। Also Read – Hathi Ka Viral Video : जब हाथी ने लगाए चौके-छक्के, जंगल के धोनी की बैटिंग देख हर कोई रह गया हैरान  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *