Tendue Ki Maut – बैतूल : जिले के दक्षिण वन मंडल की सावलमेंढ़ा रेंज से सटे एक खेत में रविवार सुबह एक तेंदुआ शिकार के लिए लगाए गए लोहे के फंदे में फंस गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की स्थिति देख वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और मेलघाट टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञों को बुलाया। Also Read – MP CM Viral Video : देखें बिन्नू रानी का वो अंदाज जिससे डर गए प्रदेश के मुख्यमंत्री
रास्ते में हो गई मृत्यु | Tendue Ki Maut
दोपहर करीब तीन बजे टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और उसके शरीर से फंदा निकालकर उसे वाहन में सुरक्षित रखा। तेंदुए को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम को सौंपने के बाद, भैंसदेही की ओर ले जाते समय रास्ते में सावलमेंढ़ा के पास उसकी मृत्यु हो गई। वन विभाग द्वारा सावलमेंढ़ा में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
लोहे के तार में फंसा हुआ था तेंदुआ | Tendue Ki Maut
रविवार सुबह खोमई गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट के किनारे, खेत की मेढ़ पर ग्रामीणों ने एक वन्य जीव की आवाजें सुनीं। पास जाकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ लोहे के तार और बाइक के क्लच वायर में फंसा हुआ था, जिससे उसके पेट पर कसाव हो गया था और वह संघर्ष कर रहा था। प्रारंभिक आशंका है कि यह फंदा वन्य जीव के शिकार के लिए लगाया गया था।
वन विभाग के अधिकारी के अनुसार मेलघाट टाइगर रिजर्व की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया। उसे ट्रैंकुलाइज कर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के दल को सौंपा गया था। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि फंदा शिकार के उद्देश्य से लगाया गया था या नहीं, और किसके खेत के पास तेंदुआ फंसा था। Also Read – Cobra Ka Video : CPR देकर सांप की जान बचाई