Sher Aur Bagh Ki Ladai : पांच पांच खूंखार बाघों ने कर दी अकेले बब्बर शेर की हालत खराब 

Sher Aur Bagh Ki Ladai: Five ferocious tigers worsened the condition of the lion alone.
Spread the love

देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

Sher Aur Bagh Ki Ladai – इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया एक मनोरंजक प्लेटफार्म है, जहां हमेशा कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता है। शादी से जुड़े वीडियो से लेकर मजेदार क्लिप्स और वन्यजीवन के दृश्य तक रोज़ाना साझा किए जाते हैं। आपने कई बार शेर और बाघों को शिकार करते देखा होगा, लेकिन शायद ही कभी उनके बीच किसी खतरनाक लड़ाई को देखा हो। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर पर पांच बाघ एक साथ हमला करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे का दृश्य देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। Also Read – Washroom Me Cobra : घर के वॉशरूम से आ रही थी फुफकारने की आवाज, खोल कर देखा तो निकले नागराज  

पिंजरे में एक शेर और पांच बाघ | Sher Aur Bagh Ki Ladai

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिंजरे में एक शेर और पांच बाघों को रखा गया है। कुछ ही पलों में उनमें विवाद हो जाता है और पांचों बाघ शेर पर हमला कर देते हैं। शेर खुद को घिरा हुआ महसूस करता है और इस दौरान कई बाघ उसे लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखते हैं। इस वीडियो में शेर की असहाय स्थिति को देखकर हैरानी होती है। हालांकि, यह वीडियो जानवरों के खेल का हिस्सा लगता है।

पिंजरे में मचा हड़कंप | Sher Aur Bagh Ki Ladai

इस वाइल्ड एनिमल वीडियो में जो दृश्य देखने को मिल रहा है, वह काफी अनोखा और दुर्लभ है। ऐसे नजारे आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलते। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर wildlifeanimall नामक अकाउंट से साझा किया गया है। Also Read – Kitchen Me Cobra : प्लेटफार्म पर बैठे विशालकाय कोबरा सांप का रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *