Plastic Free Campaign – प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत बैतूल जिले में 2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित

Plastic Free Campaign - 2997 kg plastic collected in Betul district under Plastic Free Campaign
Spread the love

नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली

Plastic Free Campaign : बैतूल : “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत 26 सितंबर को जिले की 554 ग्राम पंचायतों के 1336 ग्रामों में प्लास्टिक मुक्त अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस अभियान में जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्राही, जनसेवा मित्र, पटवारी, कोटवार, स्व-सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। श्रमदान के माध्यम से इन सभी ने गांव-गांव में बिखरी प्लास्टिक को एकत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। Also Read – Tendue Ka Video : सारनी कोयला खदान में तेंदुए का दिखना: वन्यजीव संरक्षण की चुनौतियां

2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित | Plastic Free Campaign

सीईओ अक्षत जैन ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए जिला और जनपद पंचायत स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया, जहां हर दो घंटे में एकत्रित प्लास्टिक की मात्रा की सूचना संकलित की गई। जिले की 10 जनपद पंचायतों से कुल 11,487 प्रतिभागियों ने अभियान में हिस्सा लिया, जिसमें 2997.79 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित किया गया।

प्लास्टिक एकत्रित करने के आंकड़े:

जनपद पंचायत आमला: 218.60 किलोग्राम
जनपद पंचायत आठनेर: 164.49 किलोग्राम
जनपद पंचायत बैतूल: 902.89 किलोग्राम
जनपद पंचायत भैंसदेही: 318.80 किलोग्राम
जनपद पंचायत भीमपुर: 517.00 किलोग्राम
जनपद पंचायत चिचोली: 282.50 किलोग्राम
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी: 178.57 किलोग्राम
जनपद पंचायत मुलताई: 108.50 किलोग्राम
जनपद पंचायत प्रभात पट्टन: 119.50 किलोग्राम
जनपद पंचायत शाहपुर: 186.94 किलोग्राम
इन सभी जगहों से एकत्रित प्लास्टिक को जनपद और ग्राम पंचायतों में स्थापित सेग्रीगेशन शेड और प्लास्टिक संग्रहण केंद्रों में सुरक्षित रखा गया है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। Also Read – Tendue Ka Video : नन्ही सी गिलहरी ने खूंखार तेंदुआ को छकाया 

निष्कर्ष | Plastic Free Campaign

यह प्लास्टिक मुक्त अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देने में सफल रहा बल्कि ग्रामीण नागरिकों को प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होने का संदेश भी दिया। जिला प्रशासन के इस प्रयास ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता की एक मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *