जानिए इसके पीछे की वजह
Outsiders cannot buy land – भारत विविधताओं का देश है, जहां हर राज्य और शहर अपनी खासियत के लिए जाना जाता है। कुछ जगहें शिक्षा और उद्योगों के लिए प्रसिद्ध हैं, तो कुछ धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए। भारत में कई स्थान ऐसे हैं, जहां लोग बसने और घर बनाने का सपना देखते हैं। लेकिन कुछ राज्यों में बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। यह नियम स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा और उनकी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए बनाए गए हैं।

कौन-कौन से राज्य हैं इस सूची में? | Outsiders cannot buy land
1. हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां और हिल स्टेशन हर किसी को आकर्षित करते हैं। लेकिन यहां 1972 के भूमि कानून की धारा 118 के तहत बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। केवल स्थानीय निवासी ही खेती की जमीन खरीद सकते हैं। Also Read – MP Shikshak Bharti : मध्य प्रदेश में 7929 शिक्षकों की भर्ती : आवेदन 28 जनवरी से शुरू
2. नागालैंड | Outsiders cannot buy land
नागालैंड की अनोखी परंपराएं और पहाड़ी इलाके इसे खास बनाते हैं। यहां अनुच्छेद 371 ए के तहत बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकते। यह नियम राज्य के 1963 में गठन के बाद लागू किया गया था।
3. सिक्किम
सिक्किम, जो बौद्ध पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, में भी बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। अनुच्छेद 371 ए फ के तहत केवल स्थानीय निवासी ही यहां प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
4. अरुणाचल प्रदेश | Outsiders cannot buy land
अरुणाचल प्रदेश, जहां सूर्य की पहली किरणें धरती पर पड़ती हैं, बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगाता है। यह नियम स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लागू किया गया है। Also Read – New western bypass in MP : एमपी में बनेगा नया वेस्टर्न बायपास
5. मिजोरम
मिजोरम की अनोखी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के बावजूद, यहां भी बाहरी लोग जमीन नहीं खरीद सकते। यहां विशेष प्रावधानों के तहत स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाती है।
6. मेघालय | Outsiders cannot buy land
मेघालय, जिसे “बादलों का घर” कहा जाता है, में भी बाहरी लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। यह नियम स्थानीय समुदायों की सुरक्षा और उनकी परंपराओं को बनाए रखने के लिए लागू किया गया है।
7. मणिपुर
मणिपुर की सांस्कृतिक धरोहर और सुंदरता इसे खास बनाती है। यहां भी बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदने पर रोक है, ताकि स्थानीय निवासियों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
स्थानीय निवासियों को बढ़ावा देने का उद्देश्य | Outsiders cannot buy land
इन राज्यों में जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगाने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों की संस्कृति, परंपराओं और आर्थिक हितों की रक्षा करना है।स्थानीय समुदायों को कृषि, व्यवसाय और प्रॉपर्टी के मामलों में विशेष अधिकार दिए गए हैं।यह नियम पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में भी मदद करते हैं।
क्या है इसका लाभ?
संस्कृति का संरक्षण: यह नियम स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखते हैं।
स्थानीय अर्थव्यवस्था का विकास: स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पर्यावरण की सुरक्षा: बाहरी लोगों द्वारा अतिक्रमण रोककर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जाता है। Also Read – MP 100 Dial : मध्य प्रदेश में AI से संचालित होगा डायल-100 सिस्टम