जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया ये कदम
Organic Farming MP – प्रदेश में खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत, पांच सौ किसानों के समूह बनाए जाएंगे। इन समूहों को खेती की नई विधियाँ सिखाई जाएंगी और उपज की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सरकार एक आउटसोर्स एजेंसी नियुक्त करेगी, जो किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनकी उपज की बिक्री का प्रबंध करेगी।
तीन वर्षों तक प्रदान किए जाएंगे 5,000 रुपये | Organic Farming MP
किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति हेक्टेयर 5,000 रुपये तीन वर्षों तक प्रदान किए जाएंगे। उन्हें सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता होगी और खेती के तीन वर्षों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। जैविक उत्पादों की प्रमाणीकरण प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, जिससे उपज को बेहतर मूल्य मिल सके। Also Read – MP Junior Doctors : सरकार के इस फैसले से प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों की मौज
उपज की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा असर उर्वरकों और रासायनिक पदार्थों के उपयोग से खेती की लागत बढ़ती जा रही है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित हो रही है। अत्यधिक मात्रा में खाद और कीटनाशकों के उपयोग से उपज की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। इसीलिए, सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है।
किसानों के बनाए जाएंगे समूह
भारत सरकार ने मृदा उर्वरता में सुधार और स्वस्थ कृषि उत्पादों के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि किसानों के समूह ऐसे बनाए जाएंगे कि वे 20 हेक्टेयर का क्षेत्र कवर कर सकें। 10 से 25 समूहों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 500 हेक्टेयर होगी।
अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि तक के लिए लाभ | Organic Farming MP
किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि तक के लिए लाभ दिया जाएगा। कृषि सचिव एम. सेलवेंद्रन का कहना है कि इस योजना में लघु और सीमान्त किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जाएगा जहां परंपरागत तरीकों से खेती की जाती है और उर्वरकों और रसायनों का कम से कम उपयोग होता है।
जैविक खेती कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए एक क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। 100 हेक्टेयर क्षेत्र वाले पांच समूहों के लिए एक प्रेरक होगा। यह समन्वयक जैविक खेती, जैविक प्रमाणीकरण, बायो इनपुट निर्माण, मूल्य संवर्धन, और मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करेगा Also Read – MPPSC Recruitment 2024 : लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1085 पदों पर निकली भर्ती