Nakli Ghee : नकली आम के बाद अब जब्त किया गया 3,000Kg नकली घी जहरीली चीज की हो रही थी मिलावट

Nakli Ghee: After fake mango, now 3,000 Kg of fake ghee was seized which was being adulterated with poisonous substance.
Spread the love

FSSAI ने बताया कैसे करें पहचान

देशी घी खाने से शरीर को पोषण मिलता है और यह दिमाग से लेकर हड्डियों तक को भरपूर लाभ पहुंचाता है। घी खाने वाले व्यक्ति बुढ़ापे में भी फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन बाजार में अब नकली घी की बढ़ती समस्या है, जिसका सेवन करने से व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। नकली घी के सेवन से कई सारी बीमारियां हो सकती हैं, जैसे कि हार्ट अटैक।

3000 किलोग्राम नकली घी जब्त | Nakli Ghee 

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के फूड एंड ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने नवसारी में 3000 किलोग्राम नकली घी जब्त किया है। इस घी में मिलावट के तौर पर गंदे तेलों का प्रावधान किया गया था, जिसे विशेषज्ञ शरीर के लिए हानिकारक मानते हैं। इस कंपनी का घी बड़ी मात्रा में उपभोग किया जाता है। अगर आप भी बाजार से घी खरीदकर उसे खाते हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसे पहले टेस्ट कर लें। Also Read – Snake Bite News : 5 घंटे में 3 लोगो को सांप ने डंसा ,1 की हालत गंभीर

रिपोर्ट के अनुसार, नवसारी की एक इकाई से 8 सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेजे गए। इसके बाद पता चला कि जो सुखवंत नाम से बिक रही थी, उसमें 3000 किलोग्राम घी में पामोलीन तेल की मिलावट है। इस तेल की कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। कुछ दिन पहले जयपुर में भी एक स्थान से नकली घी जब्त की गई थी।

घर में बनाए घी 

शरीर के लिए सबसे अच्छा होममेड देसी घी होता है, जिसे घर पर बनाया जाता है। इसलिए इसमें किसी भी तरह का खतरनाक तेल या केमिकल शामिल नहीं होता। अधिकांश घरों में इसे बिलोना घी भी कहते हैं, जिसे दही को मथकर बनाया जाता है। बहुत से लोगों को यह प्रक्रिया अच्छी तरह से नहीं पता होती। इसके लिए, गाय के दूध से बनाई गई दही को मथने से मक्खन निकालें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाकर घी तैयार करें।

घी जांचने की प्रक्रिया | Nakli Ghee 

FSSAI ने घी में पाम ऑयल की मिलावट को जांचने के लिए यह तरीका सुझाया है।

दो जगह से 2ml देसी घी निकालें।
इसमें 1ml फेरिक क्लोराइड और 0.3ml पोटेशियम फेरिसाइनाइड केमिकल डालें।
शुद्ध घी का रंग हरा हो जाएगा, जबकि मिलावटी घी नीली हो जाएगी।

देसी घी में स्टार्च भी मिलाया जाता है।

एक चम्मच देसी घी में 2-3 बूंद आयोडीन टिंक्चर डालें।
नकली घी का रंग नीला होने लगेगा।
कोल टार डाई की पहचान के लिए 1 चम्मच पिघले घी में 5ml सल्फोरिक एसिड डालें।
मिलावटी घी गुलाबी होने लगेगी। Also Read – पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल पर दौड़ेगी Bajaj Ki CNG Bike, दो वेरिएंट में होगी लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *