सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Naag Ka Video – सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। कभी-कभी ऐसे वीडियो आते हैं जो आपको हंसी से लोटपोट कर देते हैं, तो कभी ऐसे वीडियो जो आपके रोंगटे खड़े कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने ऐसा कारनामा किया है जिसे देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। Also Read – Hathi Aur Bhainse Ka Video : जंगल में हाथी से भिड़ गया भैंसा, फिर जो हुआ, देखना होगा
सांप के साथ महिला का डांस | Naag Ka Video
इस वायरल वीडियो में, एक महिला डांसर को स्टेज पर काले सांप के साथ परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर lucky_udaan4090 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में महिला राजस्थानी गाने ‘काली नागिन बनने बावड़ी…’ पर डांस करते हुए सांप के साथ तरह-तरह के करतब करती नजर आ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला बिना किसी डर के सांप को चूमने की कोशिश कर रही है, जैसे वह उसका पालतू हो।
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया | Naag Ka Video
वीडियो में महिला ने काले रंग का लहंगा पहन रखा है और वह स्टेज पर पूरी निडरता से डांस कर रही है। वहीं, उसके साथ एक काला सांप भी मौजूद है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो गए और तालियों के साथ उसका उत्साह बढ़ाने लगे। कई यूजर्स ने महिला की हिम्मत की सराहना की है, जबकि कुछ ने इसे बेहद खतरनाक स्टंट करार दिया।
वीडियो को देखकर कई लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे खतरनाक बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। Also Read – Magarmach Ka Video : मगरमच्छ से भरे तालाब में मस्ती पड़ी भारी