1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, अभी देखें पूरा शेड्यूल
MPTET 2024 – मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी टीईटी 2024 (MPTET 2024) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा की तारीख और शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार esb.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Also Read – MP Atithi Shikshak : अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका, नहीं होंगे परमानेंट
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी | MPTET 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024
फॉर्म सुधारने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2024
आवेदन शुल्क:
अनारक्षित वर्ग के लिए ₹500
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹250
एमपी पोर्टल शुल्क: ₹60
रजिस्टर्ड यूजर लॉगिन शुल्क: ₹20
MPTET 2024 परीक्षा तिथि:
संभावित परीक्षा तिथि: 10 नवंबर 2024
परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:
पहली शिफ्ट:
रिपोर्टिंग समय: सुबह 7 बजे से 8 बजे तक
परीक्षा समय: सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट:
रिपोर्टिंग समय: दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक
परीक्षा समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
परीक्षा केंद्र: बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सतना, सीधी, और उज्जैन।
कैसे करें आवेदन (MP TET Registration 2024) | MPTET 2024
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध MPTET रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
यह अपडेट सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए परीक्षा से संबंधित जानकारी समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। Also Read – MP Police Bharti : पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 : फिजिकल फिटनेस टेस्ट की नई तारीखें घोषित