MP Sarkari Naukri – मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल की शुरुआत में युवाओं के लिए नौकरियों का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। शिक्षा विभाग में 7,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी 28 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण | MP Sarkari Naukri
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कुल 7,929 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।स्कूल शिक्षा विभाग: 7,082 पदजनजातीय कार्य विभाग: 847 पद Also Read – MP Visiting Scholars : अतिथि विद्वानों का पुनःआवंटन
परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा 20 मार्च 2025 से दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 11 बजे तकदूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तकपरीक्षा में करीब 1 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां | MP Sarkari Naukri
आवेदन की शुरुआत: 28 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2025
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2025 Also Read – MPPSC Result : लवकेश बने आबकारी उप निरीक्षक
पदों का विवरण
शिक्षक (कुल पद): 7,929
स्कूल शिक्षा विभाग: 7,082
जनजातीय विभाग: 847
माध्यमिक शिक्षक (खेल): 338 पद
माध्यमिक शिक्षक (संगीत गायन/वादन): 392 पद
प्राथमिक शिक्षक (खेल): 1,377 पद
प्राथमिक शिक्षक (संगीत गायन/वादन): 452 पद
प्राथमिक शिक्षक (नृत्य): 270 पद
कैसे करें आवेदन? | MP Sarkari Naukri
अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है। Also Read – MP Sarkari Karmchari : मध्यप्रदेश में सहकारिता विभाग के कर्मचारियों की शनिवार की छुट्टी रद्द