27 महीने का एरियर मिलेगा
MP Sarkari Karmchari – मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य के कर्मचारियों को 27 महीने का एरियर देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के कर्मचारियों के लिए है, जिन्हें 7वें वेतनमान का एरियर मिलेगा।

राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस आदेश को जारी किया है, जिसके बाद नान के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि, एरियर की राशि कितनी किश्तों में दी जाएगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। Also Read – MP Sampada 2.0 : अब घर बैठे करें रजिस्ट्री, ‘संपदा 2.0’ पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया
यह आदेश खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देशों पर जारी किया गया। उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद कर्मचारियों को 27 महीने का एरियर दिया जाएगा। | MP Sarkari Karmchari
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 5 साल पहले सरकार को 7वें वेतनमान का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सवा दो साल पहले मंजूरी मिली थी। अब, कर्मचारियों को एरियर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। Also Read – MP Karmchari : लाखों कर्मचारियों को हर महीने 3 हजार का फायदा