MP Sarkari Karmchari : प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, मिलेगा मुफ्त में इलाज

MP Sarkari Karmchari: Government's gift to the government employees of the state, they will get free treatment.
Spread the love

संविदा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

MP Sarkari Karmchari – मध्य प्रदेश के 3 लाख 88 हजार कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इन कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान मध्य प्रदेश (स्वास्थ्य विभाग) ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, सामान्य प्रशासन विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर पात्र कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। Also Read – What is White Paper : जानें क्या होता है श्वेत पत्र जिसकी अग्निवीर योजना पर मांग कर रहा है विपक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा | MP Sarkari Karmchari 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई 2023 को लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में इन कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा की थी। इसके आदेश 22 जुलाई 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए थे। अब आयुष्मान मध्य प्रदेश ने संबंधित विभागों से कर्मचारियों की पद वार जानकारी मांगी है। जानकारी प्राप्त होने के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सरकार नियमित कर्मचारियों के समान चिकित्सा सुविधा इन कर्मचारियों को नहीं देती है।

इन्हें मिलेगा लाभ 

इस योजना से संविदा कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों, आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं, आशा सुपरवाइजर्स और कोटवारियों को लाभ मिलेगा।

सामान्य जनता की तरह, इन कर्मचारियों को भी आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाने का अवसर मिलेगा।

आवश्यक शर्तें | MP Sarkari Karmchari 

पिछले तीन वर्षों से किसी भी परिवार के किसी सदस्य को कोई भी कर दाता नहीं बनाया गया है। परिवार के किसी भी सदस्य को अन्य सरकारी योजनाओं से मुफ्त स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का अधिकार है। परिवार के किसी सदस्य जो सरकारी सेवा में है, उसे राज्य और केंद्र सरकार से चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अधिकार है। Also Read – CLAT 2025 : जारी हो गया कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन, एग्जाम डेट भी हुई घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *