MP News : सरकारी कर्मचारियों की मौज, अगले तीन महीने में मिलेंगे स्पेशल हॉलिडे

MP News: Government employees will enjoy, will get special holidays in the next three months
Spread the love

ये छुट्टियां कॉमन हॉलिडे से होंगी अलग 

MP News – मध्य प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों को हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी अवकाश मिलता है। इसके अलावा, त्योहारों के दौरान भी उन्हें छुट्टियां मिलती हैं, जिससे वे आराम कर पाते हैं। लेकिन इस बार, राजधानी भोपाल में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से खुशी की बात है, क्योंकि उन्हें तीज-त्योहारों के दौरान अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।

दरअसल, सरकार ने भोपाल जिले के लिए 4 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें दीपावली के समय एक बड़ा अवकाश शामिल है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर सरकारी छुट्टी होगी। इसके अलावा, दशहरा और दीपावली के दूसरे दिन भी अवकाश रहेगा। सरकार द्वारा घोषित इन 4 स्थानीय छुट्टियों में 17 सितंबर, 11 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 दिसंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। Also Read – Bank Holidays In September : आधे महीने बंद रहेंगे बैंक,काम के लिए तारीख देख कर ही निकलें घर से  

सितंबर में ऐसे मिलेंगी 4 छुट्टियां | MP News

सितंबर महीने में सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी। 14 सितंबर को शनिवार है, 15 सितंबर को रविवार है, 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी की छुट्टी है, और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह, कर्मचारियों को चार दिन की लगातार छुट्टियां मिलेंगी।

अक्टूबर में भी मिलेगी राहत

सितंबर की तरह, अक्टूबर में भी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का लाभ होगा। 10 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी है, 11 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के कारण अवकाश घोषित किया गया है, 12 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है, और 13 अक्टूबर को रविवार है। इस तरह अक्टूबर में भी चार दिन की लगातार छुट्टियां मिलेंगी।

दीपावली पर भी 4 दिन की छुट्टियां | MP News

दीपावली के मौके पर भी लगातार चार छुट्टियां मिलेंगी। 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश होगा। दीपावली के अगले दिन, 1 नवंबर को, भोपाल जिले के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी होगी। इस प्रकार, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार छुट्टियां होंगी। इसके अलावा, 3 दिसंबर को भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा, क्योंकि यह भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है। इस तरह, भोपाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए इस दौरान छुट्टियों की बहार होगी। Also Read – Job In MP : यहाँ एरिया सेल्स मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *