MP News : 1981 में पारित नियम को मोहन सरकार ने किया खत्म, अब इन्हे नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP News: Mohan government abolished the rule passed in 1981, now they will not get government jobs
Spread the love

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए जारी कर दिए आदेश

MP News – मध्यप्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश में डाकुओं की जानकारी देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। 1981 में पारित इस नियम को वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। पहले, सरकार कुख्यात डाकुओं की जानकारी देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी प्रदान करती थी, लेकिन अब यह प्रावधान हटा दिया गया है। Also Read – MP News : रक्षाबंधन के दिन छुट्टी को लेकर मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा झटका

डाकुओं की मुखबिरी करने वालों को सरकारी नौकरी | MP News

1981 में, जब अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री थे, तब डाकुओं की मुखबिरी करने वालों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय को अब मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने समाप्त कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के अधिकारियों और कमिश्नरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्वालियर-चंबल और चित्रकूट क्षेत्र में डाकुओं का प्रभाव प्रमुख रहा है। Also Read – MP News : प्रदेश के श्रमिकों को मोहन सरकार की बड़ी सौगात, मिलेगी सब्सिडी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *