MP Kisan : प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, MSP पर सोयाबीन की खरीदी को केंद्र की मंजूरी  

MP Kisan: Good news for the farmers of the state, Center approves purchase of soybean at MSP.
Spread the love

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं

MP Kisan – मध्यप्रदेश में अब सोयाबीन की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार द्वारा 4892 रुपए प्रति क्विंटल MSP के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पास होकर केंद्र को भेजा गया था।

किसानों की मांग रही है कि सोयाबीन का MSP बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया जाए, जिसके लिए वे प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस ने भी 20 सितंबर को राज्य भर में किसान न्याय यात्रा और ट्रैक्टर रैली निकालने का एलान किया है। MP Kisan

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता किसानों की भलाई है, और किसानों की सेवा करना हमारे लिए सर्वोच्च है। कुछ दिनों से राज्य के किसान MSP से कम दाम पर सोयाबीन बिकने से चिंतित थे। पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में MSP पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी गई थी, और अब मध्यप्रदेश के लिए भी यह स्वीकृति मिली है। Also Read – MP IPS Transfer : प्रदेश में फिर प्रसाशनिक फेरबदल, बदले गए इन जिलों के IPS  

किसान बीते 20 दिनों से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन अब सरकार ने 24 घंटे के भीतर ही निर्णय लिया। कांग्रेस ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है, और मंगलवार को मंदसौर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। MP Kisan

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों में PSS (प्राइस सपोर्ट स्कीम) योजना के तहत सोयाबीन की MSP पर खरीदी को पहले ही मंजूरी दी थी। मध्यप्रदेश को इस योजना में शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अब इसे भी मंजूरी मिल चुकी है। Also Read – MP Cabinet Meeting : सोयाबीन की MSP बढ़ाने केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव, बैठक में लिए गए और भी एहम फैसले  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *