जानें किसे कहाँ की मिली जिम्मेदारी
MP IPS Transfer – मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिसमें वरिष्ठ और नए अधिकारियों के नाम शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में उन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है। Also Read – Jobs In MP : अच्छी सैलरी के साथ सरकारी नौकरी पाने का ये हैं गोल्डन चांस
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला | MP IPS Transfer
तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम 1995 बैच के एडीजी जयदीप प्रसाद का है। उन्हें एडीजीपी गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्थानांतरित कर प्रभारी महानिदेशक/एडीजीपी, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन, भोपाल में नियुक्त किया गया है। उनकी सेवाएँ सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी गई हैं। इसके अलावा, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश चौधरी का तबादला एडीजीपी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन, भोपाल से एडीजीपी प्रबंध, पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में किया गया है। उनकी सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस ली गई हैं।
2012 से 2022 बैच के अधिकारियों का स्थानांतरण | MP IPS Transfer
इस सूची में 2012 बैच की श्रद्धा तिवारी, 2016 बैच के संजय कुमार अग्रवाल, 2020 बैच के सोनाक्षी सक्सेना, षियाज़ केएम, मयूर खंडेलवाल, आनंद कलादगी, कृष्ण लालचंदानी और 2022 बैच के ओम प्रकाश, सर्वप्रिय सिन्हा, राहुल देशमुख, आदित्य पटले, करणदीप, और अनु बेनीवाल के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को भी विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
यह तबादला प्रक्रिया प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और राज्य की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। Also Read – Lakhpati Didi campaign : इस साल 5 हजार महिलाएं बनेंगी “लखपति दीदी”

