प्रदेश में 39 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर
MP IAS Transfer – मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं। सोमवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए, जिनके तहत कई आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
जिला पंचायत में नई नियुक्तियां | MP IAS Transfer
मंदसौर, धार, डींडोरी, सीधी, खंडवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, और शहडोल जिलों में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अमित तोमर को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि कई जिलों में अपर कलेक्टरों का स्थानांतरण भी किया गया है। Also Read – Hero Splendor Plus Xtec : 73 kmpl के माइलेज और डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च हुई स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक
आईएएस अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियां
सरिता बाला ओम प्रजापति को भोपाल स्थित जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) का संचालक नियुक्त किया गया है, और जमुना भिड़े को उप सचिव, उद्यनिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। अलीराजपुर में अर्थ जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जोबट नियुक्त किया गया है, जबकि अनीशा श्रीवास्तव को पिपरिया, नर्मदा पुरम के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है।
धार में विशाल धाकड़ को सहायक कलेक्टर के पद से हटाकर वन विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात किया गया है। छतरपुर में सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जायसवाल को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। मंडला जिले के बिछिया में सोनाली देव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का पद दिया गया है।
अपर कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पोस्टिंग | MP IAS Transfer
भोपाल में सिद्धार्थ जैन को अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि रोहित सिसोनिया को इंदौर नगर पालिका निगम का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। कुमार सत्यम को ग्वालियर का अपर कलेक्टर और ज्योति शर्मा को इंदौर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री के उपसचिव के पद पर संदीप केरकेट्टा को तैनात किया गया है।
राजेश कुमार जैन को मंदसौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक चौधरी को धार जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। खंडवा में डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा और अलीराजपुर में प्रखर सिंह को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले
प्रदेश में 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर आयुक्त समेत अन्य पदों पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। भास्कर गोयल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, झाबुआ बनाया गया है, जबकि सत्यनारायण दरें को खरगोन में संयुक्त कलेक्टर का प्रभार दिया गया है। अरुण कुमार सिंह को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है, और जयेन्द्र कुमार विजयवत को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के रूप में तैनात किया गया है। Also Read – MP NEET JEE Coaching : नीट जेईई की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने किया फ्री कोचिंग का ऐलान