सीएम समाधान सेवा के तहत होगा शिकायत का समाधान
MP CM Mohan Yadav – यह भी हो सकता है कि आपके पास मुख्यमंत्री मोहन यादव का फोन कॉल आए, और वे स्वयं आपकी समस्या सुनें। मुख्यमंत्री हर महीने की 28 तारीख या किसी निश्चित दिन पर, गंभीर शिकायतें करने वाले कुछ चयनित व्यक्तियों से बातचीत करेंगे। इस नई “सीएम समाधान सेवा” के तहत शिकायत का समाधान तो होगा ही, बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी जिन्होंने शिकायतों को नजरअंदाज किया या शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज करने पर मजबूर किया। Also Read – MP Anganwadi : प्रदेश कई आंगनवाड़ियों में होने जा रहा है महत्वपूर्ण बदलाव
मध्य प्रदेश बना पीएम की सीख पर अमल करने वाला पहला राज्य | MP CM Mohan Yadav
17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि शिकायतों का गंभीरता से निपटारा हो ताकि जनता को वास्तविक “गुड गवर्नेंस” का अनुभव हो।
शिकायत समाधान पर बढ़ती जरूरत | MP CM Mohan Yadav
सीएम हेल्पलाइन पर प्रतिदिन 12,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जो दर्शाती हैं कि लोग नागरिक सेवाओं में कमियों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग मंत्रियों को सीधे ई-मेल पर भी शिकायत भेज रहे हैं। मोहन सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को शिकायत दर्ज करने की आवश्यकता ही न पड़े और काम सुचारू रूप से हो। वरिष्ठ स्तर से निगरानी और समाधान के प्रयासों के साथ, यह उद्देश्य प्राप्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया गया है। Also Read – MP Kisan : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी