निवेशकों को दिया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता
MP CM Japan Visit – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित एक विशेष रोड शो और ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जापान के निवेशकों को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया। भारतीय दूतावास में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. यादव ने जापान की ऐतिहासिक और आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंधों को रेखांकित किया।

जापान-भारत के ऐतिहासिक और आर्थिक संबंध | MP CM Japan Visit
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जापान और भारत की साझेदारी प्राचीन काल से ही मज़बूत रही है। गौतम बुद्ध की परंपरा से लेकर आधुनिक औद्योगिक क्रांति तक, जापान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जापान की उद्यमशीलता और तकनीकी प्रगति को नमन करते हुए इसे एक प्रेरणा बताया। Also Read – MP High Court का बड़ा फैसला, 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स को 20% अतिरिक्त पेंशन का आदेश
मध्य प्रदेश से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात
डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापारिक संबंध मज़बूत हो रहे हैं।2023-24 में 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात किया गया।एल्युमिनियम, कार्बनिक रसायन, बॉयलर, मशीनरी, फार्मास्युटिकल उत्पाद जैसे कई वस्तुएं जापान को निर्यात की जा रही हैं।मध्य प्रदेश में जापानी कंपनियों से जुड़े कई उद्योग संचालित हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था | MP CM Japan Visit
डॉ. यादव ने बताया कि पिछले एक दशक में मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है, और अगले पांच साल में इसे दोगुना करने का लक्ष्य है।राज्य का कुल निर्यात 65 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।पूंजीगत और सरकारी व्यय में 19% की वृद्धि हुई है, जो आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।
नई निवेश नीति से बढ़ा निवेशकों का रुझान
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने एनर्जी, माइनिंग, एजुकेशन, MSME जैसे क्षेत्रों के लिए नई निवेश नीतियां बनाई हैं।ये नीतियां निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही हैं।निवेशकों की विशेष मांगों को भी सरकार प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। Also Read – New Vande Bharat Express in MP : एमपी में जल्द दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस
निवेश के लिए उभरते सेक्टर | MP CM Japan Visit
डॉ. यादव ने कहा कि लॉजिस्टिक्स, गारमेंट्स, खाद्य प्रसंस्करण, ईवी, आईटी जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।मध्य प्रदेश की स्पष्ट नीतियां और पारदर्शिता निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रोत्साहन दे रही है।
स्किल डेवलपमेंट में सहयोग की संभावना
मुख्यमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया।प्रदेश में बड़ी संख्या में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, और इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं।जापान और मध्य प्रदेश मिलकर युवाओं को तकनीकी और कौशल ज्ञान प्रदान कर सकते हैं।खासतौर पर इंजीनियरिंग, मेडिकल हेल्थ जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता | MP CM Japan Visit
डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे।24-25 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में निवेश के विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा होगी।निवेशकों को इस समिट में शामिल होने और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने का न्योता दिया गया। Also Read – CM Mohan Yadav का सख्त रुख : लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई