जानें और क्या हैं फैसले !
MP Cabinet Big Update – भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की मोहन यादव कैबिनेट ने राज्य के विकास और जनता की राहत के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। सबसे अहम फैसला राज्य की तीन बिजली वितरण कंपनियों (पूर्व, मध्य और पश्चिम) में 49,263 नए पदों पर भर्ती का है। इससे कंपनियों की कार्यक्षमता और पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में सुधार आएगा, साथ ही संविदा और आउटसोर्सिंग पर निर्भरता कम होगी।

भर्ती पदों का विवरण: सहायक यंत्री: 211 पद जूनियर इंजीनियर: 1,339 पद लाइन सहायक: 8,094 पद लाइन परिचारक: 20,118 पद अन्य पद: शेष 19,501 इससे कंपनियों में कुल नियमित पद 77,298 हो जाएंगे। Also Read – MP Viral Bill : 4 लीटर पेंट पर खर्च हुए लाखों! 168 मजदूर और 65 मिस्त्री सिर्फ एक स्कूल में
किसानों को बड़ी राहत: ₹84 करोड़ की माफी | MP Cabinet Big Update
राज्य सरकार ने 35 लाख किसानों का सिंचाई जलकर पर लगने वाला ₹84.17 करोड़ का ब्याज और पेनल्टी माफ करने का ऐलान किया है। अब किसान सिर्फ मूलधन की राशि 31 मार्च 2026 तक एकमुश्त जमा करेंगे तो उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
वन विभाग को मिला 1478 करोड़ का कैंपा फंड
वन संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए राज्य को केंद्र सरकार से 1478.38 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इससे पौधारोपण, वन सीमा विस्तार, नदियों का पुनर्जीवन, और ग्रामीण विकास के काम किए जाएंगे।
मूंग-उड़द की खरीदी को लेकर केंद्र को पत्र | MP Cabinet Big Update
कैबिनेट ने निर्णय लिया कि केंद्र सरकार से प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत 3.51 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 8.57 लाख मीट्रिक टन तक खरीदी की मंजूरी मांगी जाएगी।
लेक व्यू होटल के संचालन को PPP मोड पर दी मंजूरी
भोपाल स्थित होटल लेक व्यू रेसिडेंसी अब पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी। डेवलपर को स्टांप ड्यूटी और लीज रजिस्ट्रेशन की लागत का रीइंबर्समेंट विभागीय बजट से किया जाएगा।
66 नए आंगनबाड़ी केंद्र आदिवासी क्षेत्रों में खुलेंगे
‘धरती आबा उत्कर्ष अभियान’ के तहत 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और 134 पद (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका) स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही 2 सुपरवाइजर और भवन निर्माण की मंजूरी भी दी गई।
मूल्य सूचकांक पर आधारित स्टांप अधिनियम संशोधन | MP Cabinet Big Update
कैबिनेट ने स्टांप अधिनियम 1899 में संशोधन कर ₹212 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व का रास्ता साफ किया है।
विधायक विजन डॉक्युमेंट को मिली मंजूरी
2023 से 2028 तक के विकास कार्यों के लिए जिलेवार विधायक विजन डॉक्युमेंट तैयार किया जाएगा, जिसकी योजना अनुपूरक बजट में शामिल की जाएगी।
CM मोहन यादव का विदेशी दौरा तय | MP Cabinet Big Update
मुख्यमंत्री 13 से 19 जुलाई के बीच दुबई और स्पेन का दौरा करेंगे। यह यात्रा निवेश, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और ब्रांड एमपी को वैश्विक मंच पर पेश करने के उद्देश्य से होगी। Also Read – Ujjain BGMI Champion News : BGMI से बदली किस्मत, उज्जैन के 20 साल के युवक ने जीते ₹1.25 करोड़