MP BJP President – भोपाल | भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्यप्रदेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है। बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल का नाम अब लगभग तय माना जा रहा है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में। Also Read – Maruti Alto K10 : भारत की सबसे किफायती 6-एयरबैग कार

राजनीतिक गलियारों में इस खबर ने हलचल मचा दी है कि BJP प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हेमंत खंडेलवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। खास बात यह रही कि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडेलवाल का हाथ पकड़कर उन्हें मंच तक पहुंचाया और उनका नाम प्रस्तावित किया।
सिंगल नामांकन, निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना | MP BJP President
नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज पांडे, सांसद विवेक शेजवलकर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में यह घटनाक्रम हुआ। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत खंडेलवाल का सिंगल नामांकन ही आया है, जिससे यह लगभग तय है कि वे निर्विरोध भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाएंगे। Also Read – CM Mohan Yadav Live : सारणी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, यहाँ देखें लाइव