Ladli Behna Yojana : शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान से प्रदेश ही नहीं खिल उठे कई राज्यों की महिलाओं के चेहरे 

Ladli Behna Yojana: Due to this announcement of Shivraj Singh Chouhan, the faces of women of not only the state but also of many states lit up.
Spread the love

ट्वीट कर के शेयर की जानकारी 

Ladli Behna Yojana – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में मध्य प्रदेश में हैं और अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने सीहोर में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इससे पहले, शनिवार को भी वे बुधनी और रेहटी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, बहनों से संवाद किया और जनसंवाद कार्यक्रम का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री के रूप में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने वाले शिवराज सिंह चौहान अब भी महिलाओं और बहनों के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ा योजना बनाने की बात कही है और इस बारे में ट्वीट भी किया।

विकसित भारत के निर्माण में पूरा योगदान | Ladli Behna Yojana

शिवराज सिंह चौहान इछावर भी पहुंचे और वहां जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय विकसित भारत के निर्माण में अपना पूरा योगदान देंगे। Also Read – MP News : 1981 में पारित नियम को मोहन सरकार ने किया खत्म, अब इन्हे नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

कई राज्यों में शुरू की गई योजना 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करना कभी नहीं भूलते। उनका कहना है कि इस योजना ने करोड़ों महिलाओं और युवतियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे राज्यों में भी लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर महिलाओं और युवतियों के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं।

लाड़ली बहनों की सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक हो | Ladli Behna Yojana

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के लिए अपने अगले प्लान का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य है कि लाड़ली बहनों की सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक हो। यह लक्ष्य स्व-सहायता समूहों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को लखपति क्लब में शामिल किया जा रहा है।

11 लाख दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में महाराष्ट्र में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 दिनों में 11 लाख दीदियों को लखपति बनाने का जो लक्ष्य रखा गया था, वह 25 तारीख को पूरा हो जाएगा। इसके बाद भी नए प्रयास जारी रहेंगे ताकि बहनों की आमदनी बढ़ती रहे और कोई महिला गरीबी में न रहे। इस संबंध में शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है। Also Read – MP Kisan : मोहन सरकार के इस ऐलान से खिल उठे प्रदेश के किसानों के चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *