इस तारीख को खाते में आएगी विशेष राशि
Ladli Behna Yojana – मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए राहत और सम्मान की सौगात आई है। लाड़ली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को नियमित राशि के साथ-साथ विशेष सहायता राशि भी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह महत्वपूर्ण घोषणा बुधवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक से पहले की।

12 जुलाई को राशि होगी अंतरित | Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 जुलाई 2025 को लाड़ली बहनों के खाते में नियमित मासिक सहायता राशि भेजी जाएगी, और आने वाले महीने में उन्हें अतिरिक्त विशेष सहायता राशि भी दी जाएगी। यह फैसला महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। Also Read – BHEL Bharti 2025 : BHEL में 515 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका, ₹65,000 सैलरी
एमपी मॉडल को JNU ने भी अपनाया
सीएम ने गर्व के साथ बताया कि मध्यप्रदेश में किए गए शैक्षणिक नवाचारों को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने “कुलपति” शब्द के स्थान पर “कुलगुरु” शब्द को अपनाने का निर्णय लिया है, जो एमपी मॉडल पर आधारित है।
BRTS हटाने का दिखा असर | Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि BRTS सिस्टम हटाने के बाद से भोपाल में सड़क दुर्घटनाओं में 51% और मृत्यु दर में 70% की कमी दर्ज की गई है, जिससे यह निर्णय प्रभावशाली साबित हुआ है।
निषादराज सम्मेलन की घोषणा | Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कल्याण के लिए निषादराज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ये सम्मेलन 12 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाएंगे, जबकि निषादराज जयंती 10 जुलाई को है। Also Read – SBI PO Vacancy 2025 : SBI में 541 PO पदों पर बंपर भर्ती 45,000+ सैलरी, बिना शुल्क आवेदन का मौका