जानें पूरी जानकारी
Ladli Behna Yojana – मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। लाड़ली बहना योजना के तहत जल्द ही 20वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। दिसंबर में 19वीं किस्त 11 तारीख को भेजी गई थी, और अब बहनों को नए साल में 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। नवंबर में यह राशि 9 तारीख को ट्रांसफर की गई थी।

20वीं किस्त कब आएगी ? | Ladli Behna Yojana
20वीं किस्त 1 से 10 जनवरी 2025 के बीच ट्रांसफर होने की उम्मीद है। इस बार भी हर महीने की तरह ₹1250 की राशि बहनों के खाते में जमा की जाएगी। Also Read – MP Karmchari : मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा सत्र में स्पष्ट किया कि इस राशि में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी और हर महीने ₹1250 ही दिए जाएंगे। हालांकि, चर्चा है कि नए साल में महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट बढ़ाया जा सकता है।
सीएम ने राशि बढ़ाने का किया था ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधनी और विजयपुर में घोषणा की थी कि योजना की राशि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला एवं बाल विकास विभाग का बजट 2025 में बढ़ सकता है।
ऐसे करें अपना पेमेंट स्टेटस चेक | Ladli Behna Yojana
आप अपने भुगतान की स्थिति को घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cmladlibahna.mp.gov.in
- होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई करें।
- इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें, और आपका पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
योजना क्यों है खास?
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हर महीने ₹1250 की सहायता राशि महिलाओं को उनके छोटे-मोटे खर्चों में मदद करती है।
इस योजना से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और अपडेटेड रहें। Also Read – MP Karmchari : मध्यप्रदेश में कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था में बड़ा बदलाव