Kisan Nyay Yatra : किसानों की आवाज बनी कांग्रेस की ‘किसान न्याय यात्रा’

Kisan Nyay Yatra: Congress's 'Kisan Nyay Yatra' becomes the voice of farmers
Spread the love

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ी पहल

Kisan Nyay Yatra – मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ी पहल करते हुए ‘किसान न्याय यात्रा’ का आयोजन किया। इस आंदोलन में सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ । किसान न्याय यात्रा बडोरा से शुरू होकर बैतूल के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची, जहां किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

भाजपा सरकार पर तीखे आरोप | Kisan Nyay Yatra

इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी की “आय दोगुनी” करने की गारंटी और समर्थन मूल्य बढ़ाने के वादे फर्जी साबित हुए हैं। पांसे का कहना था कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है और उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। Also Read – MP Kisan : मध्य प्रदेश में किसानों के लिए विशेष योजनाएं: मिल रहे हैं 12,000 रुपये सालाना

सोयाबीन के उचित दाम की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने किसानों के समर्थन में कहा कि सोयाबीन की लागत से भी कम दाम मिल रहे हैं, जो किसानों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सोयाबीन के लिए 6,000 रुपये प्रति क्विंटल का उचित समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बैतूल के गढ़ा में स्थित अवैध टोल प्लाजा को बंद करने की भी मांग की।

किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस | Kisan Nyay Yatra

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और यात्रा के प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, और तेलंगाना में समर्थन मूल्य योजनाएं लागू की हैं, लेकिन मध्य प्रदेश को इससे बाहर रखा है, जो कि किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़, और कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। इन सभी ने किसानों की मांगों को जोरदार तरीके से उठाया और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

ये थे मौजूद | Kisan Nyay Yatra 

कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, यात्रा प्रभारी राजकुमार उपाध्याय, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी, डा.राजेन्द्र देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष शांतिलाल तातेड़, जनपद अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राहुल उइके, नगरपालिका आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रमेश गायकवाड, मनोज मालवे, मनोज आर्य, ब्लॉक अध्यक्षगण नरेंद्र मिश्रा, मनोज देशमुख, किशोर परिहार, रानू ठाकुर, चुन्नीलाल यादव, नरेंद्र महतो, नेकराम यादव, विजय आर्य, राजकुमार मर्सकोले, मोनू बड़ोनिया, किशोर चौहान विक्की सिंह, शिवकुमार मालवीय, मनीन्द्र पाल, अशोक राठौर, प्रशांत राजपूत, बबलू महाले, भोला कांति, धीरू शर्मा, अरुण गोठी, नवनीत मालवीय, लल्ली वर्मा, अनिल मगरकर, बाबाराव ठाकरे, पुष्पा पेंदराम, मोनिका निरापूरे, मीरावती उइके, जमुना पण्डागरे, पुष्पा मर्सकोले रवि त्रिपाठी, पिंटिश नागले, सोनू खनूजा, मनोज घोटे, शिवनाथ यादव, तरुण कालभोर, नारायण सरले, मोनू वाघ, राजेश गवांडे, रिषी दिक्षित, मंगू सोनी, प्रतीक देशमुख, जामवंत कुमरे, डा.रमेश काकोडिया,सलमान खान, विजय पारधी, रामशंकर साबले, मनीष देशमुख, सरफराज खान, स्पेंसर लाल, नारायण खतरकर, नन्दकिशोर उइके, शिवनारायण मर्सकोले, कमलेश काकोड़िया, बंटी वाडिवा, लोकेश पगारिया, प्रशांत मरोठी, बण्डू कुम्भारे, विनोद सोनी, उमाशंकर दीवान,  राजकुमार दीवान, अमित तिवारी, राजा सोनी, मनोज लिलोरे, मिथलेश राजपूत, ज्ञानसिंग परते, भूषण कांति, सेंटी वाघमारे, जैद खान, राहुल चत्रपाल, प्रदीप कोकाटे ,
कदीर खान, राहुल पटेल, सोनू जैसवाल, रूपेश आर्य, नफीज मिर्जा, मिथुन विस्वास, घोड़ाडोंगरी नप.अध्यक्ष मीरावती उइके, नीरज राठौर, मुकेश मालवीय, तरुण गुप्ता, धर्मेंद्र शुक्ला, पहलवान सिंह ठाकुर, मनोज घोटे, रत्नेश देशमुख, अजाबराव झरबड़े, रिंकू वर्मा, राजू गायकी, हर्ष भुसारी, सिराज पठान आदि हजारों कांग्रेस जन शामिल थे।

कांग्रेस की ‘किसान न्याय यात्रा’ एक स्पष्ट संदेश देती है कि वह किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यह यात्रा किसानों के संघर्ष को मजबूत बनाने और उनकी आवाज़ को और बुलंद करने का काम कर रही है। Also Read – MP Kisan : मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसानों की हुई बल्ले बल्ले, मिलेगा बोनस 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *