Kisan News : किसानों के लिए खुशखबरी, सम्मान निधि की 18वीं किस्त पर बड़ा अपडेट 

Kisan News: Good news for farmers, big update on 18th installment of Samman Nidhi
Spread the love

दिवाली से पहले किसानों को तोहफा देने की तैयारी में सरकार 

Kisan News – देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त इस बार दीपावली से पहले जारी की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार ने कृषि अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस महीने सभी लाभार्थी किसानों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछली किस्त में लगभग नौ करोड़ किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि पहुंचाई गई थी।

दीपावली से पहले सम्मान निधि | Kisan News 

कृषि मंत्रालय जल्द ही किसानों को दीपावली से पहले सम्मान निधि प्रदान करने की योजना बना रहा है। इसके लिए किसानों से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया गया है। मंत्रालय ने गुरुवार को देश भर के कृषि अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं, ताकि यह जानकारी किसानों तक पहुंचाई जा सके। जानकारी के अनुसार, अभी भी कई लाभार्थी किसानों ने अपनी केवाईसी पूरी नहीं की है। केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कर इस योजना का लाभ उठाएं। आदेश के तहत, इस जानकारी को किसान मित्र और अन्य महत्वपूर्ण माध्यमों से किसानों तक पहुंचाने की बात कही गई है। Also Read – Kisan News : देश के किसानों को मोदी मंत्रिमंडल की 7 बड़ी सौगातें  

18वीं किस्त के लिए अधिक इंतजार नहीं

किसानों को 18वीं किस्त के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, लेकिन इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें 18वीं किस्त प्राप्त नहीं होगी। इसलिए सभी पात्र किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, अब भी कई किसानों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूरी होते ही किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी की जाएगी।

17 किस्तें हो चुकी हैं जारी  | Kisan News 

केंद्र सरकार ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 किस्तें जारी की हैं। 17वीं किस्त के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई थी, जिससे 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला। इससे पहले 16वीं किस्त के दौरान केंद्र सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जिसके तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये तीन किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। Also Read – Kisan Success Story : किसान भाई ने कर दिया कमाल 40-42 डिग्री में उगा रहा है सेब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *