रोजमर्रा की जिंदगी में होते हैं इस्तेमाल
English words derived from Sanskrit – दुनिया के सभी देशों की अपनी पुरानी भाषाएं हैं, लेकिन इसके बावजूद आज अंग्रेजी सबसे लोकप्रिय और कामकाजी भाषा बन गई है। क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी में भी कई शब्द संस्कृत से लिए गए हैं? आज हम आपको कुछ ऐसे शब्दों के बारे में बताएंगे जो संस्कृत से अंग्रेजी में आए हैं। Also Read – MP Viral Video : महिला ने सर्फ डाल कर ब्रश से रगड़ रगड़ कर साफ किए कट्टे
अंग्रेजी भाषा | English words derived from Sanskrit
अंग्रेजी न केवल आज दुनिया में सबसे लोकप्रिय भाषा है, बल्कि इसका प्रभाव भी सबसे ज्यादा है। आप दुनिया के किसी भी हिस्से में जाएं, आपको कोई न कोई व्यक्ति अंग्रेजी बोलता हुआ मिलेगा। अधिकांश देशों में अंग्रेजी सिखाई जाती है, और इसकी वैश्विक लोकप्रियता के कारण इसने अन्य भाषाओं और संस्कृतियों पर भी प्रभाव डाला है।
अंग्रेजी की लोकप्रियता
अंग्रेजी की लोकप्रियता हर जगह फैली हुई है, और इसके कई शब्द स्थानीय भाषाओं में अपना स्थान बना चुके हैं। यहां तक कि कुछ अजीब भाषाओं में भी अंग्रेजी के शब्द देखने को मिल जाएंगे। हर साल अंग्रेजी में नए शब्द जोड़े जाते हैं। भारत में लंबे ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान अंग्रेजी और हिंदी का मेल हुआ, जिससे अंग्रेजी समृद्ध हुई। यही कारण है कि अंग्रेजी के कई शब्दों की उत्पत्ति हिंदी और संस्कृत से हुई है।
संस्कृत: एक प्राचीन भाषा | English words derived from Sanskrit
संस्कृत को दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध भाषाओं में से एक माना जाता है। वैदिक संस्कृत, जो ऋग्वेद के समय से चली आ रही है, लगभग 1500 ईसा पूर्व से प्रचलित है। यह भाषा न केवल धार्मिक और दार्शनिक ग्रंथों का आधार रही है, बल्कि आयुर्वेद, ज्योतिष, गणित और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। संस्कृत को देवताओं की भाषा, यानी देववाणी, भी कहा जाता है। प्राचीन ग्रंथों की भाषा भी संस्कृत ही थी। Also Read – Cute Panda Video : क्यूट पांडा का ये मस्ती भरा अंदाज बना देगा आपका दिन
संस्कृत से अंग्रेजी में लिए गए 10 शब्द
Mantra (मंत्र)
Avatar (अवतार)
Yoga (योग)
Karma (कर्म)
Dharma (धम्म)
Chakra (चक्र) – जिसका अर्थ पहिया या गोलाकार होता है।
Guru (गुरु)
OM (ॐ)