Congress News : कांग्रेस का 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव

Congress News: Congress' assembly siege on 16th December
Spread the love

बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आंदोलन

Congress Newsमुलताई : मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। कांग्रेस ने हर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Congress News: Congress' assembly siege on 16th December
Congress News: Congress’ assembly siege on 16th December

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप | Congress News

इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। खाने का तेल 80 रुपये से बढ़कर 160 रुपये, दाल 170 रुपये और गैस सिलेंडर 365 रुपये से बढ़कर 900 रुपये तक पहुंच गया है। सरकार ने गैस सब्सिडी का वादा किया, लेकिन इसे बंद कर दिया। Also Read – Betul News : बाइक पर बेसुध मिला मलेरिया विभाग का कर्मचारी

किसानों की समस्याएं और भ्रष्टाचार

किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए पांसे ने कहा कि खाद और बिजली की कमी ने किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। डीएपी खाद की कीमत 800 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये हो गई है, जबकि यूरिया की बोरियों का वजन कम कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसान कर्ज में डूब रहे हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं, जहां बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता। बिजली आपूर्ति में कटौती और खराब ट्रांसफार्मर की समस्या ने किसानों को और परेशान कर दिया है।

बेरोजगारी और बढ़ते अपराध | Congress News

पांसे ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर तेजी से बढ़ रही है। नई भर्तियां बंद हो गई हैं, जिसके कारण चोरी और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुलताई तहसील के प्रभात पट्टन ब्लॉक में हाल ही में 11 दुकानों में चोरी की वारदात हुई।

सामाजिक अन्याय और निजीकरण का विरोध

उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय पर भी प्रकाश डाला। पांसे ने भाजपा सरकार पर समाज को बांटने और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निजीकरण की आड़ में देश के संसाधनों को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है।

महंगाई और अन्याय के खिलाफ जनता से अपील | Congress News

पांसे ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए समाज में धार्मिक ध्रुवीकरण कर रही है। उन्होंने सभी से 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव में शामिल होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी राजकुमार उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री निलय डागा, रामू टेकाम, प्रदेश सचिव समीर खान, जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा पेंदाम और मोनिका निरापुरे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। Also Read – Betul BJP : मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 14 पर दोबारा भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *