मालिक के बच्चों को बचाने लगा दी जान की बाजी
Cobra Aur Pitbull – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की पिटबुल डॉग ने अपने मालिक के बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से जमकर मुकाबला किया। यह घटना एक बंगले में हुई, जहां एक जहरीला सांप घुस आया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिटबुल सांप को दांतों में पकड़कर उसे ज़मीन पर पटकता हुआ दिख रहा है।
पिटबुल ने कोबरा को झपटा | Cobra Aur Pitbull
बच्चे गार्डन में खेल रहे थे। इसी दौरान करीब 5 फीट लंबा एक कोबरा सांप नाले के रास्ते गार्डन में घुस आया। सांप को देखकर बच्चे डर गए और इधर-उधर भागने लगे। तभी बंगले का पालतू पिटबुल अचानक सांप पर झपट पड़ा। उसने तेजी से अपनी जंजीर तोड़कर कोबरा को पकड़ लिया और करीब 5 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चला। अंततः पिटबुल ने सांप को मार डाला, जिससे बच्चों की जान बच गई।
पिटबुल डॉग
पिटबुल डॉग को अक्सर खतरनाक कुत्तों में गिना जाता है, और कई घटनाओं में इसे हमलावर भी बताया गया है। लेकिन इस घटना ने पिटबुल की छवि को कुछ हद तक बदल दिया है। इस बहादुर कुत्ते ने अपने घर के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें खतरे से बचाया।
रोमांचक घटना का वीडियो | Cobra Aur Pitbull
इस रोमांचक घटना का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे पिटबुल ने अपनी साहसिकता से कोबरा को मात दी।