Betul News :  दो बुजुर्गों की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, सामने आई ये बड़ी वजह 

Betul News: Police solved the mystery of murder of two elderly people, this big reason came to light
Spread the love

जादू टोने के शक में कर दी गई हत्या 

Betul News – चोपना थाना क्षेत्र के जंगल में चार दिन पहले मिली दो बुजुर्गों की खून से सनी लाशों के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे एक बालिक और दो नाबालिक हैं।, जिसने जादू-टोने के शक में दोनों बुजुर्गों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। Also Read – Cobra Ke Bachhe Ka Video : अंडे से निकलते नन्हे नागराज महाशय ने फैला लिया अपना फन  

घटना का विवरण

13 सितंबर को अजय नामक युवक ने चोपना थाने में सूचना दी कि पुत्तीढाना के पास जंगल में दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि मृतक धन्नू धुर्वे (65) और उसके समधी विस्सू परते (55) की लाशें खून से सनी हुई थीं। दोनों के शव दो-तीन दिन पुराने थे, और उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। धन्नू का शव झोपड़ी से 14 फीट की दूरी पर और विस्सू का शव 135 फीट की दूरी पर मिला। Betul News

जादू-टोने का शक:

जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक धन्नू के साथ गांव के लिप्पू और उसके नाबालिग बेटे की पुरानी रंजिश थी। तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की की मां की मृत्यु के लिए धन्नू को जिम्मेदार ठहराया जाता था। इसी रंजिश के चलते 11 सितंबर की रात को जब धन्नू और विस्सू झोपड़ी में सो रहे थे, तो लिप्पू के नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से उनकी हत्या कर दी। बाद में उसने हथियार और खून से सने कपड़े छिपा दिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। Also Read – Betul Local News : कोचिंग सेंटर में धर्मांतरण के आरोप, तीन पर मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *