BAMS Colleges in MP : MP में BAMS छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मंजूरी

BAMS Colleges in MP: Great news for BAMS students in MP! 18 Ayurveda colleges got approval
Spread the love

3,000 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन तय

BAMS Colleges in MPभोपाल | अगर आप आयुर्वेद में करियर बनाना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश से आई यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय और नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मध्यप्रदेश के 18 आयुर्वेद कॉलेजों को मान्यता दे दी है।

BAMS Colleges in MP: Great news for BAMS students in MP! 18 Ayurveda colleges got approval
BAMS Colleges in MP: Great news for BAMS students in MP! 18 Ayurveda colleges got approval

इनमें राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, रीवा और बुरहानपुर के 7 शासकीय और 11 निजी आयुर्वेद कॉलेज शामिल हैं। Also Read – GST Rate cut 2025 : टूथपेस्ट, जूते और बर्तन अब होंगे और सस्ते ?

BAMS की 3000+ सीटें, बाकी कॉलेजों पर निर्णय लंबित | BAMS Colleges in MP

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, MP में BAMS की लगभग 3,000 सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, प्रदेश के 16 अन्य आयुर्वेद कॉलेजों सहित देशभर के 482 आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता पर अब भी फैसला लंबित है।

किन कॉलेजों को मिली मंजूरी?

  • भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज को 75 UG (BAMS) और 74 PG सीटों की मंजूरी
  • निजी क्षेत्र में भोपाल स्थित:
    • स्कूल ऑफ आयुर्वेद साइंस
    • सरदार अजीत सिंह स्मृति आयुर्वेद कॉलेज
    • रामकृष्ण आयुर्वेद कॉलेज
    • मानसरोवर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज
      इन सभी को 100-100 BAMS सीटों की मान्यता प्राप्त हुई है।

NEET के आधार पर होगा एडमिशन | BAMS Colleges in MP

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार, देशभर के सभी आयुर्वेद कॉलेजों में NEET 2025-26 के रिजल्ट के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया होगी। MP सहित भारत के 598 आयुर्वेद कॉलेजों में कुल 42,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।

देशभर में कहां-कहां मिली मान्यता?

मध्यप्रदेश के अलावा मान्यता प्राप्त राज्यों की सूची इस प्रकार है:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *