किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट में बढ़ोतरी
Kisan Credit Card Limit – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश करते हुए किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस बजट में किसानों की वित्तीय सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट बढ़ी | Kisan Credit Card Limit
किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। यह बदलाव 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पकालिक ऋण प्राप्त करने में मदद करेगा। Also Read – Kisan Jugaad : नीलगाय भगाने के 5 असरदार और सरल तरीके
- नई क्रेडिट लिमिट: ₹5 लाख
- लाभार्थी: किसान, मछुआरे, डेयरी किसान
- ब्याज अनुदान योजना: संशोधित स्वरूप में लागू
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का विस्तार
वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के विस्तार की घोषणा की है, जो किसानों के लिए फसल विविधीकरण (Crop Diversification) को बढ़ावा देगी। इससे 7.5 करोड़ किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा और उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
- मुख्य फोकस: फसल विविधीकरण
- लाभार्थी: 7.5 करोड़ किसान
- लक्ष्य: कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और आय में वृद्धि Also Read – MP Kisan : MP सरकार देगी किसानों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
MSME और स्टार्टअप्स के लिए बड़ा ऐलान | Kisan Credit Card Limit
- क्रेडिट गारंटी कवर:
- MSMEs के लिए सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये
- स्टार्टअप्स के लिए सीमा 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये
- लोन में आसानी: अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण
- गारंटी शुल्क: 27 फोकस क्षेत्रों के लिए 1% तक की कमी
बजट 2024 के प्रमुख फोकस क्षेत्र
वित्त मंत्री के अनुसार, बजट में चार ग्रोथ इंजन पर फोकस किया गया है:
- एग्रीकल्चर (कृषि क्षेत्र)
- MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम)
- एक्सपोर्ट (निर्यात)
- स्टार्टअप और इनोवेशन
किसानों के लिए बजट 2024 के लाभ | Kisan Credit Card Limit
- ऋण तक आसान पहुंच
- कृषि उत्पादकता में वृद्धि
- फसल विविधीकरण के नए अवसर
- वित्तीय सहायता में विस्तार Also Read – PM Kisan Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी 19वीं किस्त