MP Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी

Spread the love

ट्रांसफर पॉलिसी और भोपाल में नया ब्रिज

MP Cabinet Meeting – मध्यप्रदेश सरकार ने महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी, ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव और भोपाल में 180 करोड़ की लागत से नए ब्रिज के निर्माण का निर्णय शामिल है।

MP Cabinet Meeting: Major decisions of Madhya Pradesh Cabinet, liquor ban in 17 religious cities
MP Cabinet Meeting: Major decisions of Madhya Pradesh Cabinet, liquor ban in 17 religious cities

17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू | MP Cabinet Meeting

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 17 धार्मिक नगरों की 47 शराब दुकानें 1 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी। इन दुकानों को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के राजस्व में लगभग 450 करोड़ रुपये की कमी आएगी।शामिल नगर:उज्जैन नगर निगम, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, मैहरओंकारेश्वर, महेश्वर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटकग्राम पंचायत स्तर पर सलकनपुर माता मंदिर, बरमान कला, कुंडलपुर, और बांदकपुर में 5 किमी के दायरे में शराबबंदी लागू रहेगी। Also Read – MP Transfer : एमपी में ट्रांसफर का रास्ता साफ, मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला

मंत्री कर सकेंगे विशेष परिस्थितियों में ट्रांसफर

कैबिनेट ने फैसला किया है कि मंत्री अपने विभागों में विशेष परिस्थितियों में ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि, विस्तृत ट्रांसफर पॉलिसी बाद में लाई जाएगी।

भोपाल में बनेगा नया ब्रिज | MP Cabinet Meeting

भोपाल के बावड़िया कला क्षेत्र में 180 करोड़ रुपये की लागत से एक नया ब्रिज बनाया जाएगा। यह ब्रिज गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ेगा और ट्रैफिक की समस्या को कम करेगा।

किसानों के लिए सोलर पंप योजना

कैबिनेट ने दो लाख किसानों को 3 HP से 7.5 HP तक के अस्थायी सोलर पंप कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए किसानों को केवल 10% राशि जमा करनी होगी। इससे बिजली की लागत कम होगी और किसानों को राहत मिलेगी। Also Read – MP News : सीएम मोहन यादव की 4 बड़ी घोषणाएं

नारी सशक्तिकरण मिशन को मंजूरी | MP Cabinet Meeting

महिलाओं के लिए नई नीतियों के तहत नारी सशक्तिकरण मिशन को मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत:महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।प्रधानमंत्री स्वनिधि और स्टार्ट-अप योजनाओं के माध्यम से मदद की जाएगी।महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया जाएगा।व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों और ई-लर्निंग प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

शिक्षा में सुधार: प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लिंग संवेदनशीलता पर आधारित पाठ्यक्रम जोड़ा जाएगा।

महिला शिक्षा: 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त करने वाली बेटियों के प्रतिशत में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

स्वास्थ्य सुविधाएं: दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय और प्रसव पूर्व परामर्श की सुविधा बढ़ाई जाएगी। Also Read – Anubhuti Camp : उत्तर बैतूल वनमंडल में अनुभूति कैंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *