कई वायरल नाम कटने की संभावना
BJP Jila Adhyaksh – मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान फिलहाल रुका हुआ है, जिससे कार्यकर्ता और नेता लगातार इंतजार कर रहे हैं। हर दिन इस उम्मीद के साथ गुजरता है कि शायद आज नामों की घोषणा हो जाए। लेकिन अब नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन नामों को पहले फाइनल किया गया था, उनमें से कुछ को बदला जा सकता है।
विरोध से बचने की रणनीति | BJP Jila Adhyaksh
भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर या सार्वजनिक रूप से कोई विरोध न हो। पार्टी ने तय किया है कि जिन नामों पर सामंजस्य स्थापित हो चुका है, केवल उन्हीं को हरी झंडी दी जाएगी। Also Read – BJP District Presidents : बीजेपी के जिला अध्यक्षों के नाम पर सहमति
वायरल नामों पर पुनर्विचार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ जिलाध्यक्षों के नाम सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में वायरल हो गए हैं। इससे संबंधित जिलों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं, जो प्रदेश और केंद्रीय संगठन तक पहुंच चुके हैं। पार्टी किसी भी हाल में इन विरोधों से बचना चाहती है। इसी कारण से नामों पर दोबारा विचार किया जा रहा है।
घोषणा की प्रक्रिया पर विचार | BJP Jila Adhyaksh
भाजपा अभी इस पर भी निर्णय नहीं ले पाई है कि जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान भोपाल से किया जाए या जिला पर्यवेक्षकों के जरिए। पार्टी को आशंका है कि यदि पर्यवेक्षक जिलों में जाकर नामों की घोषणा करेंगे, तो वहीं विरोध शुरू हो सकता है। इसलिए ऐसी योजना बनाई जा रही है, जिससे घोषणा के बाद किसी प्रकार का असंतोष न हो।
जिलाध्यक्षों की घोषणा का नया तरीका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी ने घोषणा प्रक्रिया को भी बदलने का फैसला किया है। जिन नेताओं को मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हीं के माध्यम से जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करवाई जा सकती है। यह प्रक्रिया प्रदेश भाजपा संगठन की अनुमति के बाद ही होगी। जिन जिलों में सहमति बन चुकी है, वहां घोषणा जल्द की जाएगी, जबकि बाकी जिलों में नामों पर मंथन जारी रहेगा। Also Read – MPESB Vacancy 2025 : पर्यवेक्षक पदों पर निकली 660 भर्तियां, आवेदन शुरू